समय का महत्व ( Importance of time )

समय का महत्व ( Importance of time )

 नमस्कार दोस्तों। 

आज हम दुनिया की सबसे मूल्य वस्तु यानि समय के बारे बात करेंगे। आशा है की ये निबंद आपको अच्छा लगे। तो सुरु करते है। 


धरती पर सबसे क़ीमती वस्तु समय है। अगर ये  एक बार चला जाये तो किसी भी हाल में  वापस नहीं आ सकता है।  इसकी तुलना किसी भी वस्तु से नहीं की जा सकती, ये धन से भी कीमती होता है। इस संसार में समय को कुछ भी  दिया या लिया नहीं जा सकता है। या कोई भी इसे खरीद या बेच नहीं सकता, इसका सिर्फ उपयोग कर सकता है।  


समय, धन से कीमती इसलिए है। क्योकि हम धन खर्च कर के प्राप्त भी कर सकते  है। लेकिन समय को गवा दिया तो कभी नहीं आ सकता। समय के बारे में बहुत अच्छा कहावत है, की "समय और ज्वार-भाटा कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करते है। समय इस संसार में सबसे शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है। हमारे जीवन में समय अनमोल है, लोग समय को बेवजह ही बर्बाद करते है। अगर समय का सही उपयोग करे तो कोई भी आदमी सफलता को आसानी से  पा सकता है। हमें कभी भी काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, अगर आज का काम कल पर और कल का काम परसो पर छोड़ दे तो इससे काम और अधिक हो जाये गा। इसपर एक कहावत भी है की। 

कल करे सो आज कर, आज करे सो अब

पल में परलै होय गी, बहुरी करेगा कब। 

अर्थात :- कभी कल पर काम मत छोड़ो, जो कल करना है आज ही कर डालो, और जो आज  करना है उसे अभी कर डालो। समय एक ऐसी चीज है जिसे हम कभी माप नहीं सकते है। जब काम समय पर कर दिया जाये, तो वो  फलदायी होता है, और उसका परिणाम बहुत अच्छा निकलता है। समय का मतलब उस बिंदु से भी हो सकता है, जिससे व्यक्ति संदर्भित कर रहा है। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, की हम समय को बुद्धिमानी से उपयोग करे। क्योकि समय के प्रभाव को कुछ भी नहीं रोक  सकता है। अतीत को किसी भी तरह से वापस नहीं ला सकते है। समय ही सफलता की कुंजी है। 


हमारे इस आर्टिकल का केवल यह उदेश्य था की आप अपना समय सही से उपयोग करे। ताकि आप अपने  जीवन में सफलता को हासिल करे। 

अगर ये आप को अच्छा लगे तो कृपया शेयर जरूर करे। 

धन्यवाद। 


                                                                                :- अतुल कुमार 

 





1 Comments

  1. https://studypoint2006.blogspot.com/2022/01/blog-post_11.html

    ReplyDelete
Previous Post Next Post