साइकिल का अविष्कार। (Invention of cycle)

साइकिल का अविष्कार। (Invention of cycle)

नमस्कार दोस्तों। 

आपने कभी न कभी साइकिल चलाया या देखा ही होगा। मगर आप जानते हो की साइकिल का अविष्कार किसने था। अगर नहीं तो आज हम जानेंगे की साइकिल को किसने और कब बनाया था। तो सुरु करते है। 

              साइकिल का अविष्कार किसने और कब किया ?😊



सबसे पहले साइकिल का अविष्कार लगभग 1817 में जर्मनी के वन अधिकारी कार्ल वॉन ड्रैस ने  किया था। दुनिया की इस बाइसिकल का अविष्कार आज से लगभग 200 साल से भी पहले हुआ था। कार्ल वॉन ड्रैस यूरोप के बाईदेमिरयर काल के एक प्रशिद्ध आविष्कारक थे। उन्होंने साइकिल के अलावा और भी कई जिजो की अविष्कार करे थे। जैसे सन 1812 में कागज पर पियानो संगीत को रिकॉर्ड करने वाला एक उपकरण, सन 1817 में सामान ले जाने के लिए साइकिल, सन 1821 में कीबोर्ड वाला शुरुआती टाइपराइटर, सन 1827 में 16 अक्षरों वाली  स्टनोग्राम, और दुनिया का पहले सबसे पहला मीट ग्राइंडर यानी कीमा बनाने की मशीन बनाने का श्रेय भी कार्ल वॉन ड्रैस को जाता है। इस तरह की अनेक आविष्कारों की उपलब्धिया मौजूद थी। 

                                                       

         साइकिल का अविष्कार कैसे और क्यों हुआ था ?😮

साल 1815 में इंडोनेशिया में स्थित माउंट टैम्बोरा में ज्वालामुखी से भारी विस्फोट हुआ था। जिससे उत्पनन राख के बादल पूरी दुनिया में फैल गया था। जिसके कारण पुरे दुनिया भर के देशो में तापमान में भारी गिरावट देखी गयी, इसके अधिक प्रभाव उत्तरी गोलार्ध के देशो में हुआ था। क्योकि वहा पर सारि फ़सले तभा हो गए थे। फसलें तभा होने के कारण भुख मरी जैसे हालात पैदा हो गए। और काफी संख्या में पशु मवेशियों की मृत्यु हो गयी थी। उस समय पालतू मवेशियों का इस्तेमाल यातायात और ढोने में किया जाता था। इसलिए इनकी मृत्यु के बाद मवेशियों के सामान ढोने के विकल्प के रूप में साइकिल का अविष्कार किया गया था। 

सबसे पहली साइकिल सिर्फ लकड़ियों की बनी हुई थी। जिसमे न कोई पैडल था और ना गियर था। इसको चलने के लिए धक्का लगाना पड़ता था। सिर्फ  हाथो को सहारा देने के लिए और साइकिल का मार्गदर्शन के लिए हैंडल लगाया गया था। 

कार्ल वॉन  ड्रैस के द्वारा बनाई गयी ये साइकिल वजन 23 किलोग्राम का था। अपने इस अविष्कार को दुनिया के सामने लाने के लिए 12 जून 1817 को जर्मनी के दो शहर मैनहेम और रिनाउ के बीच चलाकर लोगो के सामने प्रदर्शित किया था।  


               कार्ल वॉन ड्रैस कौन थे ? उनके बारे में 😉


कार्ल वॉन ड्रैस का जन्म 29 अप्रैल 1785 को कार्लस्रू में  हुआ था। उनका नाम सिर्फ कार्ल वॉन ड्रैस नहीं था, बल्कि उनका पूरा नाम कार्ल फेहरीर क्रिश्चन लुडविग फेहरीर ड्रैस वॉन सुरब्रोन था। वह एक वन अधिकारी और खोजकर्ता थे। उन्होंने मुख्य से दोपहिया लौफमशीने यानि"दौरने वाली मशीन" का अविष्कार किया था। जो की आगे जा के साइकिल व मोटरसाइकिल के विकाश में आधारभूत  सिद्धांत बनी।                   



आज हमने जाना की साइकिल का अविष्कार किसने और कब किया। ...... 

धन्यवाद 

                   :- अतुल कुमार 

Post a Comment

Previous Post Next Post